Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में बर्फ की चादर, सबसे ठंडी रात… पारा लूढ़कर पहुंचा इतने डिग्री सेल्सियस

November 28, 2024

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में बर्फ की चादर, सबसे ठंडी रात… पारा लूढ़कर पहुंचा इतने डिग्री सेल्सियस

श्रीनगर। घाटी के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे जाने के कारण श्रीनगर शहर और कश्मीर के अन्य इलाकों में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछली रात शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, रात का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान रहा।

पहलगाम पर्यटक रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस रहा जो घाटी का सबसे ठंडा मौसम केंद्र है। रिजॉर्ट में यह मौसम की सबसे ठंडी रात भी रही। प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में एकमात्र मौसम केंद्र कोकरनाग घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार शाम तक मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा, जिसके बाद एक दिसंबर तक ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। दो दिसंबर से दो दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। मौसम कार्यालय ने बताया कि चार-छह दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है, जिसके बाद सात दिसंबर से दो दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी संभव है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें