Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश के विविध हिस्सों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट, जाने अपने राज्य का तापमान…

March 4, 2025

देश के विविध हिस्सों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट, जाने अपने राज्य का तापमान…

देश के विविध हिस्सों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट
Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कई राज्यों में बारिश दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई है, जबकि पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में मौसम रहेगा शुष्क

उत्तर भारत के राज्यों में तेज हवाओं का असर दिखेगा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, यूपी और बिहार में तेज हवाओं के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। स्काईमेट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में अगले 24 घंटों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 124 दर्ज

दिल्ली का तापमान सोमवार 3 मार्च को 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3.8 डिग्री कम था। और मंगलवार 4 मार्च को दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के साथ सुबह कुहासा भी देखने को मिलेगा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 124 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। AQI यदि 200 के पार जाता है तो इसे खराब माना जाता है।

बिहार में बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 3 और 4 मार्च को बिहार में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं यूपी के प्रयागराज में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट

असम, मणिपुर और कश्मीर में हल्की बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। मुंबई, नागपुर, अकोला और सांगली जैसे शहरों में तेज नम हवाओं की वजह से तापमान में बदलाव महसूस किया गया। हालांकि मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार होली तक दक्षिणी राज्यों तापमान तेजी से बढ़ सकता है।

कश्मीर में बर्फबारी, राजस्थान में गरज के साथ बरसे मेघ

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है जिससे तापमान में गिरावट आई है। लद्दाख के कारगिल जिले में भी बर्फबारी हुआ है। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की मेघ बरसे हैं। चूरू, झुंझुनू, अलवर, बीकानेर और हनुमानगढ़ जैसे इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

दक्षिण भारत में गर्मी बढ़ी

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत के राज्यों में तापमान पहले ही 36 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ोत्तरी हो सकती है जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें