Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Rajasthan Weather : राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि का अनुमान

January 15, 2025

Today Rajasthan Weather : राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि का अनुमान

Today Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। राज्य में बीते चौबीस घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस संगरिया में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से 15-16 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई जगह शीत दिवस दर्ज किया गया।

इस दौरान, सबसे कम 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान संगरिया में दर्ज किया गया। सीकर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, पिलानी में 4.3 डिग्री, चूरू में 5.4 डिग्री, सिरोही में 5.7 डिग्री, फतेहपुर में 6.3 डिग्री, गंगानगर में 6.4 डिग्री, दौसा में 7.5 डिग्री, जैसलमेर में 8.5 डिग्री, फलोदी में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें