Site icon Dainik Savera Times

Weather: कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Today Weather Update 2 May

Today Weather Update 2 May

Today Weather 10 April 2026: देशभर में इस बार अप्रैल का महीना सामान्य से अलग नजर आ रहा है। जहां आमतौर पर इस समय तक तेज गर्मी शुरू हो जाती है, वहीं इस साल लगातार बदलते मौसम ने लोगों को राहत भी दी है और परेशान भी किया है। कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है, जबकि कहीं तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह के उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।

दिल्ली-NCR में सुहावना मौसम 
राजधानी और आसपास के इलाकों में 10 से 12 अप्रैल के बीच मौसम काफी आरामदायक बना रहेगा। आसमान में बादल और हल्की धूप के बीच लुका-छिपी जारी रहेगी। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस की जाएगी। हालांकि दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में राहत, जल्द बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। 10 और 11 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि 12 से 14 अप्रैल के बीच आसमान साफ होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 15 अप्रैल के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से मौसम में बदलाव ला सकता है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन? किसे होगा धन लाभ तो किसके लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

 

बिहार में तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी
बिहार में पिछले कुछ दिनों से आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि कुछ जिलों में स्थिति सामान्य होने लगी है, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों में अभी भी सतर्कता बरती जा रही है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर में मानसून जैसे हालात
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी गरज-चमक के साथ आंधी की चेतावनी दी गई है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश
हिमालयी क्षेत्रों में मौसम लगातार करवट ले रहा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश और धूप का मिश्रण देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 10 अप्रैल 2026

 

मध्य प्रदेश-राजस्थान
मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। 10 अप्रैल को अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

दक्षिण भारत में भी बारिश के आसार
दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में 10 अप्रैल को बारिश हो सकती है। वहीं केरल में 11 अप्रैल तक और कर्नाटक के दक्षिणी हिस्सों में 13 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।

 

 

 

 

Exit mobile version