Site icon Dainik Savera Times

Today Weather 12 Dec 2025: इन राज्यों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी! जानें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल

Today Weather 12 Dec 2025

Today Weather 12 Dec 2025

Today Weather 12 Dec 2025: दिसंबर के 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अब तक अपने तेवर नहीं दिखा पाई है। हल्की सर्द हवाओं के बावजूद न कोहरे की मौजूदगी है और न ही तापमान में वह गिरावट, जो आमतौर पर इस समय देखने को मिलती है। इसके उलट उत्तर प्रदेश और बिहार में हालात बिल्कुल अलग हैं। सुबह की शुरुआत ही घने कोहरे और बेहद कम विजिबिलिटी के साथ हो रही है।

दिल्ली में 15 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असली दौर 15 दिसंबर के बाद शुरू होगा। उस समय उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राजधानी में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही शनिवार को दिल्ली का मौसम थोड़ा बिगड़ सकता है। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

कोहरे की मोटी परत में यूपी-बिहार
दिल्ली में भले कोहरा न हो, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्से घने कोहरे की मोटी चादर में ढके हुए हैं।
IMD के अनुसार, आज आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भारी कोहरा छाने की उम्मीद है। इसके चलते सुबह के समय सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ सकता है। बिहार में भी कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बन सकती है, खासकर सीमांचल क्षेत्र में। कटिहार, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों में लगातार गिर रहा तापमान
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज और सख्त होता दिख रहा है। कहीं सूखे पाले की परत जम रही है, तो कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। नैनीताल, मसूरी और रुद्रप्रयाग में आज तापमान तेजी से गिर सकता है। वहीं कश्मीर में 13 से 15 दिसंबर के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जिससे घाटी में ठंड और तेज हो सकती है।

 

Exit mobile version