Today Weather 13 July 2025 : देश भर में मानसून जोरों पर है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में आने वाले 3 दिनों में सामान्य बारिश की संभावना है। लेकिन उत्तर भारत, पूर्व के राज्यों और दक्षिण भारत के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में नमी अधिक रहने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते है अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौजम का मिजाज:
दिल्ली-NCR में उमस से लोग परेशान-
मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में 13 से 18 जुलाई तक हलकी से माध्यम बारिश की संभावना जताई है। बीते दिन मौसम में नमी अधिक होने की वजह से उमस ने दिल्ली वासियों को खासा परेशान किया। हालांकि बारिश होने के बाद भी दिल्ली वालों को उमस से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है।
पहाड़ों में भारी बारिश-
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू कश्मीर में पूरा हफ्ता आसमान में बदल छाए रहेंगे। कई इलाकों में भारी बारिश तो कहीं हल्की बारिश पड़ने की आशंका जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में 13 से 20 जुलाई तक चमक गरज के साथ भारी बारिश पड़ने का अनुमान है। उत्तराखंड में चमक और गरज के साथ आज से 20 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। यहां लगातार हो रही लैंडस्लाइड से आम जनजीवन बहुत प्रभावित हुआ है।
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़
पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में भी पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान लगाया गया है। पंजाब में इस बार मानसून समय से पहला पंहुचा और खुल कर बारिश हुई। पंजाब में 13 से 20 जुलाई तक बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। तो वहीं हरियाणा और चंडीगढ़ में भी इसी समय अवधि के दौरान भारी बारिश पड़ने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है।
यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट-
IMD ने 13 से 17 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान लगाया है। बता दें की इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्य से काम रहा है। UP के कई इलाकों में बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...