Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, यू.पी और बिहार के लिए चेतावनी जारी, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल

Today Weather 15 July 2025

Today Weather 15 July 2025

Today Weather 15 July 2025 : देश में मानसूनी वर्षा लगातार जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 15 जुलाई 2025) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज उत्तराखंड के बागेश्वर और देहरादून में भारी बारिश पड़ सकती है। हिमाचल में बीते कई दिनों से मौसम ने हाल बेहाल कर रखा है। IMD ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की आशंका जताई है। पंजाब,हरियाणा, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

दिल्ली में मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के एक अनुमान के अनुसार दिल्ली-NCR में आज सारा दिन बादल छाएं रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीते दिन दिल्ली में हुई बारिश से मौसम में कुछ ठंडक आई है।

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी
इस बार हिमाचल में मानसून काल बनकर टूटा है। बीते 24 घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश से हुई घटनाओं में 4 लोगों ने अपनी जान गवाईं। आज के लिए भी IMD ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है की कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान शिमला, सिरमौर और सोलन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़
पंजाब के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हुए है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हुई तो कहीं हल्की छिटपुट बारिश हुई। IMD ने अगले 1 हफ्ते के लिए अनुमान लगाया है कि पंजाब में माध्यम बारिश हो सकती है। बात हरियाणा और चंडीगढ़ की करें तो यहां भी कई जिलों में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। हरियाणा में भी आज के लिए हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार-
IMD ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, देवरिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, मऊ और बलिया के आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। बिहार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार के पटना, दरभंगा, पूर्णिया, समस्तीपुर, कटिहार, सहरसा, नालंदा, जमुई, औरंगाबाद, आरा और सीतामढ़ी जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई गई है।

 

Exit mobile version