Site icon Dainik Savera Times

देश के कई हिस्सों में बदला मौसम, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका

Weather Update 9 April

Weather Update 9 April

Today Weather 19 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में 18 मार्च की शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जब तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। इसके बाद 19 मार्च की सुबह लोगों को हवा में ठंडक महसूस हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी करते हुए आने वाले दिनों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है।

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम लगातार बदला हुआ रहेगा। 19 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 20 मार्च को यह प्रभाव उत्तराखंड तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope: इन 2 राशियों के लिए आज का दिन चिंता भरा! जानें अन्य राशियों का हाल

 

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तरी पंजाब में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। यह स्थिति 20 मार्च तक बनी रह सकती है।

हिमाचल और उत्तराखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में 19 मार्च को कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च दोनों दिन ओलावृष्टि हो सकती है। लगातार बदलते मौसम के कारण दिन का तापमान सामान्य या उससे नीचे रहने की उम्मीद है। राहत की बात यह है कि फिलहाल लू जैसी स्थिति बनने की संभावना नहीं है।

दक्षिण भारत में हल्की बारिश के आसार
दक्षिण भारत के राज्यों में भी मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, खासकर डेल्टा जिलों और कराईकल क्षेत्र में 19 और 20 मार्च को हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 21 मार्च तक बारिश की गतिविधियां पश्चिमी घाट और दक्षिणी तमिलनाडु के इलाकों की ओर बढ़ सकती हैं, जहां छिटपुट बारिश के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 19 मार्च 2026

 

पूर्वी भारत में भी तेज आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग ने 20 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज आंधी (थंडरस्क्वाल) की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों में यह 70 किमी प्रति घंटा तक भी जा सकती है।

 

Exit mobile version