Site icon Dainik Savera Times

16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का खतरा, पहाड़ों में स्थिति चिंताजनक

Today weather 24 July 2026

Today weather 24 July 2026

Today weather 24 July 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 जुलाई के लिए भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम का असर 16 राज्यों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है।

इन 16 राज्यों में जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी है। कई स्थानों पर बिजली गिरने और 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का असर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 24 July 2026: मेष, सिंह और कुंभ को लाभ के संकेत, कन्या-तुला-मीन राशि वाले रहें सतर्क

 

उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज बारिश का अनुमान
उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, बिजनौर, बरेली, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, उन्नाव, कन्नौज, फिरोजाबाद और औरैया समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बिहार के पटना, गया, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और अररिया में भी तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ी चिंता
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। उत्तराखंड के बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश में तेज बारिश और 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा में भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, डोडा, जम्मू, पुंछ, बारामूला, गांदरबल, उधमपुर, किश्तवाड़, रियासी और कठुआ में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में यात्रा करने वालों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी है।

झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना
झारखंड में 24 और 25 जुलाई तक बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। रांची, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो समेत कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 24 July 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
पश्चिम बंगाल के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राजस्थान के जयपुर, चुरू, झुंझुनू, अजमेर, नागौर और अन्य जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

पंजाब और मध्य प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं
पंजाब के कई जिलों में 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, सागर, विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, नर्मदापुरम, खंडवा और अन्य जिलों में 24 और 25 जुलाई तक भारी बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Exit mobile version