Site icon Dainik Savera Times

Today weather 25 July 2026: कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, ये इलाके होंगे प्रभावित

Today weather 25 July 2026

Today weather 25 July 2026

Today weather 25 July 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 जुलाई के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इससे भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

कम दबाव का क्षेत्र बना बारिश की बड़ी वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय बना हुआ है। इसके अलावा गुजरात से कर्नाटक तट तक औसत समुद्र तल पर निम्न दबाव की स्थिति भी बनी हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 25 July 2026: आज शनिवार के दिन कैसा रहेगा आपका दिन? हाथ आएगी निराशा या होगा लाभ

 

इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी लगातार भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। विशेष रूप से असम और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली में बारिश से मिलेगी राहत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 25 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश के कारण उमस से राहत मिलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बांदा, झांसी, ललितपुर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती, देवरिया, बलिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी की संभावना है। इन क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश
उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 25 July 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू में 25 और 26 जुलाई तक बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, रामबन, जम्मू, पूंछ, कुलगाम, उधमपुर, कठुआ, डोडा, अनंतनाग, गांदरबल और कुपवाड़ा में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब, गुजरात और राजस्थान में भी मौसम बदलेगा
पंजाब के जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, फरीदकोट और संगरूर में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, वलसाड, नवसारी, सूरत, तापी, बावला और डांग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां लगभग 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, अजमेर, सीकर और नागौर में 25 और 26 जुलाई के दौरान मध्यम से भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Exit mobile version