Today weather 26 July 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने, जलभराव और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
दिल्ली में शाम तक बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज बारिश और आंधी आने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली, सीतापुर, हरदोई और बहराइच सहित कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और कटिहार समेत कई जिलों में बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।
झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड के रांची, दुमका, बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश के साथ 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
राजस्थान के बारां, कोटा, बूंदी, सिरोही, भीलवाड़ा, सीकर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, राजसमंद और टोंक में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
मध्य प्रदेश के खंडवा, देवास, छिंदवाड़ा, बेतुल, होशंगाबाद, विदिशा, बालाघाट, रीवा, सिंगरौली और उज्जैन में भारी बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
गुजरात और महाराष्ट्र में भी बिगड़ सकता है मौसम
गुजरात के नवसारी, सूरत, तापी, वलसाड, डांग, जूनागढ़, अमरेली, अहमदाबाद, बावला और भावनगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
महाराष्ट्र के पुणे, ठाणे, मुंबई, पालघर, रत्नागिरी, बुलढ़ाना, अमरावती, गढ़चिरौली और गोंदिया में भी भारी बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 26 July 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
पंजाब और पश्चिम बंगाल में भी अलर्ट
पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, एसएएस नगर और रूपनगर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता, कालिम्पोंग, कूचबिहार, बीरभूम, हुगली, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, नादिया और दक्षिण 24 परगना में भी भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना व्यक्त की गई है।
पहाड़ी राज्यों में भी खराब रहेगा मौसम
उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार और ऋषिकेश में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ, जम्मू, रियासी, रामबन, राजौरी, कुलगाम, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामूला और पुलवामा में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, मंडी और सोलन में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...