Today Weather 27 June 2025 : देशभर में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। पहाड़ी इलाकों में बादल फटने और लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं ने आम जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला है। गुजरात में भी भारी बारिश ने कहर बरपाया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक और केरल में आज भी बारिश का अनुमान है।
खत्म होगा दिल्ली वासियों का इंतजार-
दिल्ली NCR में पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए है लेकिन बारिश का कोई अता पता नहीं है। लेकिन दिल्ली वालों का ये इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। IMD ने दिल्ली में चमक गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलने की आशंका है।
हिमाचल और उत्तराखंड-
पिछले कुछ दिनों में बारिश ने हिमाचल में खूब कहर ढाया है। लगातार हुई बादल फटने की घटनाओं में कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। आज भी हिमाचल के कई जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। बात करें उत्तराखंड की तो यहां भी बारिश के कारण हुई लैंडस्लाइड से लोग खासे प्रभावित हुए है। रुद्रप्रयाग के मनकुटिया में पहाड़ दरकने से केदारनाथ यात्रा को रोकना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी यहां भारी बारिश पड़ सकती है।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। IMD ने अगले कुछ दिनों तक बारिश पड़ने का अनुमान लगाया है। नदियों में बढ़े जलस्तर के कारण लोगों को नदियों के किनारे न जाने की सलाह दी गई है। वहीं SDRF की टीमें अलर्ट पर है।
UP में वज्रपात का अलर्ट जारी-
उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अब थमने लगा है। मानसून की रफ्त्तार कम होने से चिंता बढ़ गई है। क्यूंकि राज्य भर में अब धान की बुआई जोरों पर है। लेकिन मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में आने वाले 5 दिनों के लिए बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
महाराष्ट्र और गुजरात-
महाराष्ट्र और गुजरात को भी बारिश के कारण काफी नुक्सान झलना पड़ा है। गुजरात में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्त्पन्न जो गए है। तो वहीं महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। दोनों ही राज्यों के कई इलाकों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

