Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IMD ने आंधी, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट किया जारी, इस राज्य में बिजली गिरने की भी जताई आशंका

March 28, 2026

IMD ने आंधी, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट किया जारी, इस राज्य में बिजली गिरने की भी जताई आशंका

Today Weather 28 March 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी साफ नजर आने लगा है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में अगले 24 – 48 घंटों के दौरान आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में बाहर घूमने की योजना बनाने से पहले मौसम की जानकारी लेना बेहद जरूरी हो गया है। तो आइये जानते है अलग-अलग राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम-

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी ने राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का अलर्ट जारी किया है। 30 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन? मिलेगी सफलता या हाथ आएगी निराशा

 

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का खतरा

उत्तर प्रदेश में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। राज्य के करीब 38 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है।

बिहार में भी अलर्ट जारी

बिहार के कई जिलों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है। किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है, जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 28 मार्च 2026

 

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश जारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पक्षिमी विक्षोभ के चलते मौसम पहले ही बदल चुका है। नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और चमोली में 30 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और तेज बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 मार्च के बीच इन क्षेत्रों में मौसम और अधिक सक्रिय रह सकता है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें