Site icon Dainik Savera Times

Today weather 30 Sept 2026: बारिश और आंधी का डबल अटैक! दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में IMD का अलर्ट

Today weather 30 Sept 2026

Today weather 30 Sept 2026

Today weather 30 Sept 2026: सितंबर के आखिरी दिन देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। ठंड की दस्तक के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कुल 16 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।

16 राज्यों में बारिश का असर
30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, असम, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम खराब रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 30 Sept 2026: तुला और धनु राशि वाले रहें सावधान, वृषभ-मकर वालों को धनलाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

दिल्ली में आंधी के साथ बारिश
राजधानी दिल्ली में 30 सितंबर को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

यूपी के इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी की स्थिति बन सकती है। बिजनौर, बहराइच, मेरठ, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, महाराजगंज, आगरा, गोरखपुर, अलीगढ़ और मथुरा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- Hukamnama 30 Sept 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

बिहार में भी सक्रिय रहेगा बारिश का दौरबिहार के कई हिस्सों में 30 सितंबर को मध्यम से तेज बारिश का पूर्वानुमान है। अररिया, वैशाली, मुंगेर, पूर्णिया, किशनगंज, भोजपुर, गया, पटना, जहानाबाद और सहरसा में मौसम खराब रह सकता है।

मध्य प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं
मध्य प्रदेश में भी मौसम करवट लेने वाला है। उज्जैन,नीमच, मुरैना, श्योपुर, विदिशा, इंदौर, भोपाल, आगर मालवा और धार में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। कई जगहों पर तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

 

Exit mobile version