Site icon Dainik Savera Times

पंजाब-हरियाणा समेत 14 राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने राज्य का हाल

Today Weather

Today Weather

Today Weather : देश के कई राज्यों में बीते दिन हुई मानसूनी बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। गुजरात और महाराष्ट्र में हुई भारी बारिश से कई शहरों में जलभराव देखने को मिला। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए में भारी बारिश की चेतवानी जारी की है। इसके लिएवे IMD ने अलर्ट भी जारी किया है।

इन राज्यों में भारी बारिश-
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 25 से 30 जून के दौरान भारी बारिश का अनुमान लगाया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 25 से 27 जून के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली में मौसम-
दिल्ली में बुधवार यानी की आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी-तूफ़ान आने की भी आशंका जताई गई है। आज दिल्ली में सारा दिन बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि तापमान में अधिक फर्क देखने को नहीं मिलेगा।

बिहार-झारखंड में तेज बारिश-
बुधवार और गुरुवार को हरियाणा और पंजाब में मूसलाधार बारिश हो सकती है। आज से 28 जून तक बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश के आसार हैं।

दक्षिण भारत में मौसम-
IMD के अनुसार 25 से 28 जून के दौरान कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज गति से हवाएं भी चल सकती है।

Exit mobile version