Site icon Dainik Savera Times

कश्मीर से लेकर केरल तक होगी झमाझम बारिश, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा आज का मौसम

Today Weather

Today Weather

Today Weather : देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। भारी बारिश के कारण कई राज्यों में आसमानी आफत ने कहर बरपाया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR और इसके साथ लगते राज्यों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। गुजरात और महाराष्ट्र के लिए IMD ने अलर्ट जारी किया है तो वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और कर्नाटक में भी बारिश का अनुमान लगाया है। पिछले दिनों बारिश के कारण हुई घटनाओं को देखते हुए प्रशाशन भी अलर्ट मोड पर है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग के अनुसार आज पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ मैदानों में भी बारिश पड़ेगी। IMD के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

UP में मौसम-
IMD ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए चमक-गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं पर ही बारिश का अनुमान है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन उमस से लोग अभी भी परेशान है।

बारिश से आम जीवन अस्त-व्यस्त-
बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। गुजरात के 26 जिलों में बाढ़ से हालत बिगड़ गए है। बीते दिन कुल्लू में बदल फटने से पूरे इलाके में भारी तबाही देखें को मिली। जम्मू कश्मीर में भी नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भू-स्खलन होने से यात्रा मार्ग भी बाधित हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version