Site icon Dainik Savera Times

IMD ने 8 राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Today weather

Today weather

Today weather : भारतीय मौसम विभाग की ओर से देश के 8 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश की राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मानसून लगभग देश के सभी हिस्सों में पहुंच चुका है, बाकी बचे राज्यों में भी यह आने वाले 2 दिनों में पहुंच सकता है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में कई हादसे हुए जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गवाईं।

दिल्ली में गरज के साथ होगी बरसात-
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज गरज के साथ मध्यम पड़ने का अनुमान है। हवा की रफ़्तार भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। पिछले दिनों हुई बारिश से राजधानी के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। IMD के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सैलसिया दर्ज किया गया, ये मौजूदा मौसम में औसत से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन 8 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट-
मौसम विभाग की ओर से देश के 8 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में भारी बारिश पड़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बारिश के दौरान एक बच्चा नाले में बह गया। तो वहीं, बलिया में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राजस्थान के भी कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट-
IMD ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया और किशनगंज जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। बाकी के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। सोमवार यानी कि आज पूरे बिहार में बारिश की संभावना है।

Exit mobile version