Site icon Dainik Savera Times

today weather : राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश

जयपुर। राजस्थान के कई इलाकों में बीते चौबीस घंटे के दौरान भी मेघ गजर्न के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गजर्न के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है।

विभाग के अनुसार सर्वाधिक बारिश अजमेर, जैसलमेर व भोपालगढ़ में 14-14 मिलीमीटर दर्ज की गई। राज्य के कई हिस्सों में बीते दो दिन से बूंदाबांदी व हल्की बारिश का दौर जारी है। वहीं इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान वनस्थली टोंक में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार बदले मौसम के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।

Exit mobile version