Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी, राजस्थान समेत 9 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

February 3, 2026

यूपी, राजस्थान समेत 9 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Today Weather News: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ी और मैदानी इलाकों तक देखने को मिलेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से जहां पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं, वहीं कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदलेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में आज मौसम सुहावना लेकिन नम बना रह सकता है। मौसम विभाग ने शहर में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार को कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं अगले दिन सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

यूपी और बिहार में अलग-अलग रहेगा असर
उत्तर प्रदेश और बिहार भले ही पड़ोसी राज्य हों, लेकिन आज दोनों के मौसम में साफ फर्क नजर आएगा। यूपी के कई जिलों जैसे वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, चित्रकूट, सोनभद्र और बलिया में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- आज मंगलवार के दिन कौन सी राशि को मिलेगी खुशखबरी तो किसके हाथ आएगी निराशा

दूसरी ओर बिहार में मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

उत्तराखंड में बारिश से गिरेगा पारा
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में भी मौसम बदलने वाला है। IMD के अनुसार नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और टिहरी गढ़वाल समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड का एहसास बढ़ेगा।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्की बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रह सकता है। हालांकि ऊंची पहाड़ियों पर शुक्रवार को एक बार फिर हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- सेना की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध, सांबा में एमईएस परिसर सील कर तलाशी अभियान जारी

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान में जारी रहेगा बारिश का दौर
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई हिस्सों में बारिश हो रही है और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। IMD के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक कोटा और उदयपुर संभाग समेत दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी रह सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें