Site icon Dainik Savera Times

Today Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश… इन 22 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट; पढ़ें मौसम अपडेट

Today Weather Update

Today Weather Update

Today Weather Update : देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। आपको बता दें कि भारत मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के असर से उत्तर, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। लगभग 22 राज्यों में तेज हवाएं, बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल तापमान में हल्की बढ़ोतरी (2–3 डिग्री) दर्ज हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट शुरू होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी

वहीं अगर पहाड़ी इलाकों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 27 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में भी 31 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें :

पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश

हालांकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 से 29 मार्च के बीच तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का असर देखा जा सकता है। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मध्य और दक्षिण भारत भी प्रभावित

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रहेगा, जहां तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

दिल्ली-NCR में राहत के आसार

वहीं अगर देश कि राजधानी दिल्ली की बात करें तो NCR में बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लग सकता है। IMD के अनुसार 26 मार्च को दोपहर या शाम तक हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इसके साथ ही 29 और 30 मार्च को हवाओं की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे मौसम ठंडा हो सकता है।

ये भी देखें :

उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 27 मार्च को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके बाद 29 से 31 मार्च के बीच कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बिहार में भी 27–28 मार्च को आंधी, बारिश और ओलों की संभावना जताई गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें।

जरूरी सलाह

खराब मौसम के दौरान खुले में जाने से बचें।
बिजली गिरने के समय सुरक्षित स्थान पर रहें।
किसान फसल सुरक्षा के लिए पहले से तैयारी कर लें।

Exit mobile version