
Today Weather Update : देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। पहाड़ी इलाकों में बारिश तबाही बन गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में लोगों को राहत और परेशानी दोनों झेलनी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए देश के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जहां कुछ राज्यों में रेड अलर्ट लागू है, वहीं कई क्षेत्रों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ से कई हाईवे बंद हो गए हैं।
असम, मेघालय और उत्तरी बंगाल में खतरे की घंटी
मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय और उत्तरी बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर आंधी और बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। इसके साथ ही बिहार और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत देश के पूर्वी राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, देश के पश्चिमी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में बादल छाए, हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में सामान्यतः बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को हल्की बारिश के बावजूद, दिल्ली में उमस भरा मौसम रहा और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 90 से 91 प्रतिशत के बीच रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश सीमित रही।
Daily Weather Briefing English (01.08.2025)
YouTube : https://t.co/AzeRUhJGoc
Facebook : https://t.co/tLKKm70TVs#imd #WeatherUpdate #mausam #Rainfall #heavyrain #monsoon #Rajasthan #Assam #Meghalaya #HimachalPradesh #Bihar @moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia pic.twitter.com/Vj2S2qtkqe— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 1, 2025
हिमाचल प्रदेश में मूसलधार बारिश
हिमाचल प्रदेश में मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे कई महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। चंडीगढ़-मनाली और मनाली-लेह जैसे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद कर दिया गया है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 21 अवरुद्ध
मंडी जिले में पंडोह बांध के पास कैंच मोड़ पर भूस्खलन के कारण एक टैक्सी चालक जयकिशन घायल हो गया और उसकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।शिवाबदर मार्ग का एक हिस्सा धंसने के कारण सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया। फंसे हुए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम बन गया। प्रशासन ने एहतियातन पंडोह बांध के पास वाहनों को रोक दिया है।
मनाली-लेह हाइवे-3 पर भी भारी मलबा
लाहौल-स्पीति जिले के जिस्पा क्षेत्र में मशेरन नाले में बाढ़ आने के कारण हाईवे बंद कर दिया गया। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और भारी मलबा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खेतों के बह जाने और सड़क पर मलबा फैलने की तस्वीरें सामने आई हैं।
प्रशासन राहत कार्य में जुटा
लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि मलबा हटाने के लिए मशीनें घटनास्थल पर पहुंचा दी गई हैं। मंडी की पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बारिश रुकने के बाद सड़क का एक हिस्सा खोला जाएगा ताकि एकतरफा यातायात शुरू हो सके। लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश से मरम्मत कार्य में लगातार बाधा आ रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...