Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मौसम विभाग ने जारी की बारिश और बर्फबारी कि चेतावनी, अलर्ट पर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल

October 4, 2025

मौसम विभाग ने जारी की बारिश और बर्फबारी कि चेतावनी, अलर्ट पर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल

Today’s Weather 04 Oct 2025 : देशभर में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है, और अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। राजधानी दिल्ली में जहां एक ओर मॉनसून का विदाई हो चुकी थी, वहीं बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश के संकेत दिए हैं। आइए, जानते हैं कि आज के मौसम का हाल क्या रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की छांव
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। राजधानी में आज भी बादल छाए रहेंगे, और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। IMD (India Meteorological Department) के अनुसार, 6 अक्टूबर तक दिल्ली में मूसलधार बारिश का अनुमान है। मंगलवार को दशहरा के दिन हुई बारिश ने शहर का माहौल ठंडा कर दिया था, और आज भी मौसम में वही ठंडक महसूस की जाएगी। इस बीच, दिल्लीवासियों को आज भी बादलों के बीच सूरज के दिखने-न दिखने का खेल जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, और महाराजगंज जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिमी यूपी में 5 से 7 अक्टूबर तक मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि संभावित बाढ़ और जलभराव को लेकर तैयारियां बढ़ा दी जाएं।

बिहार में बारिश का रेड अलर्ट
बिहार के मौसम में भी अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। IMD ने बिहार के कई जिलों में मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, अररिया, पूर्णिया और पटना जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने स्कूलों और दफ्तरों को चेतावनी जारी की है कि वे बारिश के दौरान पूरी सुरक्षा के साथ बाहर निकलें।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट
देश के ऊंचे पहाड़ों पर भी मौसम ने अपना रंग बदल लिया है। जम्मू-कश्मीर में आज से 7 अक्टूबर तक बर्फबारी का पूर्वानुमान है। IMD ने इस क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। उधमपुर, कठुआ, डोडा और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है, और यातायात प्रभावित हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी और भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने 6 अक्टूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दौरान ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे ट्रेनों और बस सेवाओं में देरी हो सकती है। प्रशासन ने सभी पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सड़क यात्रा करने से पहले मौसम का अपडेट लेने की सलाह दी है।

हरियाणा में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 5 से 7 तारीख तक पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। इसके बाद हवाओं का रूख बदलेगा और पहाड़ों से हवाएं मैदानों की ओर हो जाएंगी जिस से तापमान में लगातार गिरावट आएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें