Site icon Dainik Savera Times

यूपी-बिहार और उत्तराखंड में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, दिल्ली में उमस बरकरार

Today's Weather 12 September 2025

Today's Weather 12 September 2025

Today’s Weather 12 September 2025 : देश के कई हिस्सों में सितंबर की बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। जहां एक ओर दिल्ली-एनसीआर में बारिश थम चुकी है और उमस बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम आफत बनकर बरस रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में उमस का कहर, बारिश की उम्मीद नहीं
राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में फिलहाल बारिश से राहत है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। IMD के अनुसार, अगले 3–4 दिनों तक दिल्ली में बारिश के कोई खास आसार नहीं हैं। हल्की हवाएं चलेंगी, लेकिन उमस बनी रहेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि 19 सितंबर के आसपास मौसम में बदलाव आ सकता है।

आज का तापमान:

अधिकतम: 33°C
न्यूनतम: 27°C

उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मॉनसून की दोबारा सक्रियता ने हालात बदल दिए हैं। IMD ने कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

उत्तर प्रदेश के प्रभावित जिले:
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बरेली, मोरादाबाद, पीलीभीत, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच

बिहार के प्रभावित जिले:
पश्चिम चंपारण, बांका, भागलपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, सिवान

इन इलाकों में निचले क्षेत्रों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और आकाशीय बिजली से जनहानि की आशंका जताई गई है।

मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी
‘पूर्वी और मध्य’ मध्य प्रदेश में बारिश तेज हो गई है। बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। भोपाल, देवास, उज्जैन और टीकमगढ़ जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा, प्रशासन सतर्क
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई जगहों पर सड़कों के बंद होने और यातायात बाधित होने की खबरें हैं। IMD ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और भूस्खलन का खतरा बढ़ा है।

अलर्ट वाले जिले:
देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़

Exit mobile version