Today’s Weather 23 Oct 2025 : दिवाली की रौनक के बाद अब मौसम ने नया रूप ले लिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिज़ाज बिल्कुल बदल चुका है। कहीं बादलों की गर्जना और बारिश का शोर है, तो कहीं ठंडी हवाएं और धुंध ने दस्तक दे दी है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश का कहर
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 48 घंटों में दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में लगातार बारिश जारी है। तमिलनाडु में कई जिलों चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, तेनकासी, नीलगिरी, थिरुवल्लूर, तूतीकोरिन और तिरुनेलवेली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
हालांकि चेन्नई में बारिश की तीव्रता घटने के बाद अलर्ट को ‘रेड’ से ‘येलो’ कर दिया गया है। कुछ इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद थे, लेकिन फिलहाल चेन्नई शहर में छुट्टी को लेकर कोई नया आदेश नहीं जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें अन्य राशियों का हाल
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। हवा की गति कम होने से प्रदूषण के कण वातावरण में ही ठहर गए हैं, जिससे स्मॉग और धुंध का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन का तापमान 32–34 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 19–21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सुबह-सुबह हल्का कोहरा और धुंध दिख सकती है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
पहाड़ों में ठंड और बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। मनाली, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 से 25 अक्टूबर के बीच मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है और कई जगहों पर कोहरे की चादर नजर आने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 अक्टूबर तक कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...