Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का मौसम: 14 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल!

February 24, 2026

आज का मौसम: 14 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल!

Today’s weather 24 Feb 2026: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ने लगा है, लेकिन इसका असर देश के कई हिस्सों में अभी भी महसूस किया जाएगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यह सिस्टम उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि सिस्टम भले ही कमजोर हो गया हो, लेकिन इससे जुड़े बादल और नमी अभी सक्रिय हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड में एयर एंबुलेंस क्रैश: जांच में जुटी टीमें, मृतकों के नाम आए सामने

 

अंडमान-निकोबार में 40 किमी/घंटा तक हवाएं
दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी में बना यह लो-प्रेशर क्षेत्र मंगलवार सुबह कमजोर हुआ, लेकिन उसी इलाके में बना हुआ है। इसके प्रभाव से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 23 से 25 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। समुद्री गतिविधियों से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मध्य और पूर्वी भारत में बारिश के आसार
मंगलवार को मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी आ सकती है। ओडिशा में 23 और 24 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- किसे मिलेगी मनचाही तरक्की और होगी धन की प्राप्ति, तो किसके हाथ लगेगी निराशा?

 

उत्तर भारत: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरा
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। वहीं पंजाब के कुछ इलाकों में 24 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान
दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान अगले 4–5 दिनों में 1–2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। सुबह हल्की धुंध या मिस्ट रह सकती है। 25 और 26 फरवरी को 15–25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें