Site icon Dainik Savera Times

इन राज्यों में होगी बरसात, तो यहां धीमा पड़ा मानसून, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल

Today’s weather 25 July 2025

Today’s weather 25 July 2025

Today’s weather 25 July 2025 : उत्तर भारत में बीते दिनों हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। एक ओर जहां बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से छुटकारा मिला है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर यही मौसम आफत बन गया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में तो बादल अपना डेरा जमाए बैठे है। लेकिन फिर भी कई इलाकों में बारिश का नामोनिशान नहीं है। आइए जानते है देश के अलग-अलग इलाकों में आज कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज:

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश
दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए है लेकिन बारिश का कोई अता-पता नहीं है। इस बार दिल्ली- NCR में हल्की से मध्यम बारिश ही हुई है। बारिश के बाद दिली के निचले इलाकों में पानी भर गया। आज के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली और इसके साथ लगते इलाकों के लिए हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। इस सप्ताह तो बारिश के आसार कम ही है लेकिन अगले हफ्ते मौसम में बदलाफ देखने को मिल सकता है। जिसके बाद मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

पंजाब-हरियाणा-राजस्थान
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन उसके बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव आने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश में होगी बरसात
मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में भी राज्य में बारिश होने का अनुमान है। IMD ने कहा है की पूर्वी यूपी में बारिश के आसार काम ही है। आने वाले तीन दिनों तक पश्चिमी यूपी में चमक और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में चमक-गरज के साथ बारिश?
उत्तराखंड में आज के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में भारी बारिश पड़ने का अनुमान लगाया गया है। तो वहीं आसपास के इलाकों बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में जारी हुआ अलर्ट
कई दिनों की बारिश के बाद बीते दिन हिमाचल में धुप खिली जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने आज के लिए कई इलाकों में बारिश की आशंका वयक्त की है। 27-28 जुलाई को लगभग पूरे हिमाचल में बारिश पड़ने की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। हिमाचल में बारिश की वजह से लैंड स्लाइड बहुत होने लगती है जिस वजह से सड़के बंद हो जाती है। इसलिए इन दिनों में यहां सतर्कता बरतें।

Exit mobile version