Today’s Weather 25 Oct 2025 : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह घने कोहरे और प्रदूषण के चलते दृश्यता काफी कम हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, सुबह छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 257 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह और शाम के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से परहेज करने और N95 जैसे प्रभावी मास्क पहनने की सलाह दी है।
तापमान में गिरावट, अक्टूबर में सबसे ठंडी सुबह
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। यह अक्टूबर महीने का पिछले दो वर्षों में सबसे ठंडा न्यूनतम तापमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
ये भी पढ़ें- एक बार फिर टॉस हारा भारत, तीसरे ODI में टीम ने किए दो बड़े बदलाव, बाहर हुआ ये स्टार गेंदबाज
‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ के बीच रहेगा एक्यूआई
केंद्र की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) ने पहले ही संकेत दिया था कि दिल्ली-एनसीआर की हवा अगले कुछ दिनों तक ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रहेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, खेतों में पराली जलाने, वाहन उत्सर्जन और स्थानीय धूल प्रदूषण के कारण हवा की गुणवत्ता में फिलहाल सुधार की उम्मीद नहीं है।
हिमाचल में बारिश से ठंड बढ़ी
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला, कांगड़ा, सुंदरनगर और भुंतर में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 27 अक्टूबर के आसपास एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना जताई है, जिससे ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का एक और दौर देखने को मिल सकता है।
एनसीआर में मौसम साफ, कोई अलर्ट नहीं
दिल्ली से सटे एनसीआर के शहर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। फिलहाल इन शहरों के लिए कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- कन्या और कर्क राशि वालों की किस्मत में तरक्की का योग, जानें अन्य राशियों का हाल
अन्य महानगरों का हाल
मुंबई में आज और कल बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना है। कोलकाता में फिलहाल आसमान साफ है, लेकिन 28 से 30 अक्टूबर के बीच वहां तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है।
राज्यों की राजधानियों में अलग-अलग मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं लखनऊ, पटना, रांची, देहरादून और जयपुर में मौसम साफ रहेगा और किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की आशंका
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन अगले 48 घंटों में गहरे डिप्रेशन में बदल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 अक्टूबर तक यह चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है, जो दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...