Today’s Weather 26 Dec 2026: उत्तर भारत के कई राज्य इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ती जा रही है। कई इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3 से 4 दिनों में ठंड का प्रकोप और तेज हो सकता है और 28 दिसंबर तक राहत की संभावना कम है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से बारिश या हल्की बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं।
दिल्ली का हाल
राजधानी दिल्ली में ठंड लगातार लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान करीब 6.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि एक राहत की खबर यह है कि प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आई है।
ये भी पढ़ें- मकर राशि वाले रहें सावधान! किसी से मिल सकता है धोखा, जानें अन्य राशियों का हाल
उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम
उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर सबसे ज्यादा सुबह और शाम के समय देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 दिसंबर को राज्य के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और आने वाले एक हफ्ते तक तापमान में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं।
पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन
पंजाब और हरियाणा भी इस समय भीषण ठंड की चपेट में हैं। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है। संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हरियाणा में औसत तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है।
Watch Video- Hospital ‘ਚ ਡੈਡ ਬੋਡੀ ਬਦਲਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭੱਖਿਆ ਵਿਵਾਦ
पहाड़ी राज्यों का मौसम
हिमाचल प्रदेश में ठंड अपने चरम पर है, लेकिन शिमला और मनाली जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर अब तक बर्फबारी नहीं हुई है। मौसम शुष्क बने रहने की वजह से फिलहाल बर्फ पड़ने की संभावना कम बताई जा रही है। वहीं उत्तराखंड में लगातार कोहरा और पाले के कारण तापमान गिरता जा रहा है। मौसम विभाग ने 26 और 27 दिसंबर के लिए शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर में ‘चिल्ला-ए-कलां’ की शुरुआत
जम्मू-कश्मीर में सर्दी ने सबसे ज्यादा असर दिखाया है। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान कई डिग्री गिरकर जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। हाल ही में श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि सोनमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। कश्मीर में ‘चिल्ला-ए-कलां’ की शुरुआत हो चुकी है, जिसके चलते अगले 15 से 20 दिनों तक कड़ाके की ठंड बने रहने की संभावना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...