Today’s Weather 27 Oct 2025 : दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार तक एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, खासकर आज छठ महापर्व के तीसरे दिन। मौसम विभाग ने विभिन्न राज्यों के लिए मौसम संबंधी चेतावनियां जारी की हैं, जिसमें चक्रवात तूफान और मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है। इस बीच, मौसम का मिजाज पूरे देश में पल-पल बदलता नजर आ रहा है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है और शाम होते-होते हल्की बारिश हो सकती है। इस बारिश से दिल्लीवासियों को ठंड का एहसास होगा। IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के पूर्वानुमान के मुताबिक, कल भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी के दामों में भी मंदी जारी
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का बदलाव देखा जा रहा है। आज कुछ इलाकों में हल्की धुंध छाई रहेगी, जबकि 30-31 अक्टूबर के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।
बिहार में आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कल (28 अक्टूबर) को राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। बिहार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में बिहार में तेज बारिश हो सकती है, जो किसानों और ग्रामीण इलाकों में हलचल पैदा कर सकती है।
ये भी पढ़ें- कुंभ राशि वाले जानवरों से रहें सावधान! जानें अन्य राशियों का हाल
मुंबई में 27 से 29 अक्टूबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव आने का अनुमान है। मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने नांदेड़ में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है, साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इस संबंध में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
राजस्थान के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में भी आज चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 से 29 अक्टूबर के बीच इन क्षेत्रों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। IMD ने 27-28 अक्टूबर को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में तेज बारिश और बिजली की चमकने की संभावना जताई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...