Site icon Dainik Savera Times

आज का मौसम: इन राज्यों के लिए अगले 72 घंटे भारी! आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी

Punjab Weather Update 23 August

Punjab Weather Update 23 August

Today’s Weather 6 April 2026: उत्तर भारत के मौसम में इन दिनों तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां कुछ इलाकों में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 से 72 घंटे कई राज्यों के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं।

दिल्ली-एनसीआर में जल्द बदलेगा मौसम
राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, 7 और 8 अप्रैल को मौसम करवट ले सकता है। इन दिनों बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- किसे मिलेगा व्यापार में लाभ तो कौन करेगा अड़चनों का सामना? जानें 12 राशियों का राशिफल

 

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। 6 से 8 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ समेत पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर और फिरोजाबाद जैसे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

किसानों के लिए बढ़ी चिंता
इस बेमौसम बारिश और आंधी का असर किसानों पर पड़ सकता है। खासकर जिन इलाकों में फसलें तैयार खड़ी हैं, वहां नुकसान की आशंका बढ़ गई है। हरदोई और कानपुर जैसे शहरों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

बिहार में गर्मी और बारिश दोनों का असर
बिहार में मौसम दो अलग-अलग रूप दिखा रहा है। राजधानी पटना में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे गर्मी और लू जैसी स्थिति बन सकती है। दूसरी ओर राज्य के कई जिलों पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में गरज के साथ बारिश का अनुमान है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन उमस बढ़ने की संभावना भी है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 6 अप्रैल 2026

 

राजस्थान में आंधी और ओलावृष्टि का खतरा
राजस्थान में 6 से 8 अप्रैल के बीच मौसम काफी उग्र रहने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और शेखावाटी क्षेत्र में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। 7 अप्रैल के लिए जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। यह स्थिति किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है क्योंकि ओले फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

 

Exit mobile version