Today’s Weather: देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाएं अब मैदानी इलाकों तक पहुंच चुकी हैं। नवंबर की शुरुआत के साथ ही देशभर में तापमान गिरने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी दिल्ली में सर्दी का असर अब साफ महसूस होने लगा है। शुक्रवार सुबह से ही हल्की सर्द हवाओं ने मौसम को ठंडा बना दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अगले दो दिनों तक राजधानी में सर्द हवाएं चलेंगी, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन हवाओं का असर प्रदूषण पर नहीं पड़ेगा, जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता अब भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 08 नवंबर 2025
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड ने लोगों को सुबह-शाम घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज पूर्वी यूपी के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। बिहार में भी तापमान 1-2 डिग्री तक नीचे जा सकता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर यह रुझान जारी रहा, तो अगले हफ्ते से दिन के समय भी ठंड का असर बढ़ जाएगा।
ये भी पढ़ें- इन 2 राशि वाले लोगों को धन हानि और कारोबार में विफलता! जानें अन्य राशियों का हाल
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति, किन्नौर और ताबो में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। दोपहर तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर रही हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...