Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में दो दिन की राहत मिलने के बाद फिर सतायेगी गर्मी, लू का अलर्ट, 26 जून से प्री-मानसून होगा सक्रिय

June 23, 2024

पंजाब में दो दिन की राहत मिलने के बाद फिर सतायेगी गर्मी, लू का अलर्ट, 26 जून से प्री-मानसून होगा सक्रिय

पंजाब में दो दिन की राहत के बाद फिर तापमान बढ़ने लगा है। एक दिन में औसतन 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 24 और 25 जून के लिए लू को लेकर चेतावनी जारी की है, लेकिन 26 जून से प्री-मानसून भी राहत देगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। 24-25 जून को पंजाब के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट भी जारी किया है। लू का असर सिर्फ दो दिन तक रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि 26 जून से पंजाब में प्री-मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। 26 और 27 जून को पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्यथा बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन 28 जून को अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें