Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब, हरियाणा में घने कोहरे के कारण दृशय़ता घटी, सर्दी का सितम भी जारी

January 10, 2025

पंजाब, हरियाणा में घने कोहरे के कारण दृशय़ता घटी, सर्दी का सितम भी जारी

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृशय़ता काफी घट गई। दोनों राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। पंजाब का फाजिल्का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
भारत मौसम विज्ञन विभाग (आईएमडी) के अनुसार, घने कोहरे के कारण अमृतसर में दृशय़ता शून्य रही। लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, हिसार और करनाल में भी कोहरा छाया रहा।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और पटियाला में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में यह 5.4 डिग्री, पठानकोट में 4.2 डिग्री, बठिंडा, में 5.4 डिग्री और फरीदकोट तथा गुरदासपुर जिलों में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री, हिसार में चार डिग्री, करनाल तथा सिरसा में पांच डिग्री और रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: होर्मुज में ईरान का एक्शन: भारत आ रहे जहाज सहित दो पोत कब्जे में, बढ़ा तनाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें