पंजाब डेस्कः पंजाब में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से हाल बेहाल है, लेकिन मौसम ने एकाएक मिजाज बदल लिया। जिसके बाद सूबे के कई जिलों में तेज आंधी के बाद तेज बारिश
होनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 24-25 मई को पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में इसका कोई असर नहीं दिखेगा। फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, मुक्तसर और फाजिल्का जैसे जिलों में भीषण गर्मी के बाद बारिश ने राहत दिलाई है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
25-26 मई को जिला पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एस.ए.एस., नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब ,पटियाला, संगरूर, में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

