Weather Forecast 10 Feb 2026: देशभर में फरवरी के साथ ही मौसम का रुख लगातार बदलता नजर आ रहा है। सर्दी की पकड़ अब धीरे-धीरे ढीली पड़ रही है और कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, हालांकि बीच-बीच में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
दिल्ली का आज का हाल
राजधानी दिल्ली में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। सुबह के वक्त हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवाएं 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: आज किसके हाथ लगेगी सफलता, तो कौन होगा निराश?
कई राज्यों में तापमान 10 डिग्री के आसपास
IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, असम और मेघालय में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं, मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी इलाकों में हलचल
मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 और 11 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फ गिर सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है, जिससे ठंड का असर कुछ समय के लिए बना रह सकता है।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गांदरबल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पोक्सो मामले में आरोपी को 20 साल की सजा
इन इलाकों में कोहरे की चेतावनी
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के दौरान सुबह और रात के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा उत्तरी तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भी सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
अब धीरे-धीरे विदा लेगी सर्दी
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसका संकेत है कि सर्दी अब धीरे-धीरे कम होगी और दिन के समय तेज धूप के साथ हल्की गर्मी महसूस होने लगेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...