Weather today 22 April 2026: देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी ने आंधी बारिश के बावजूद जल्दी ही विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के मध्य में ही कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि कुछ इलाकों में यह 44 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। उत्तर भारत विशेष रूप से भीषण गर्मी और लू की चपेट में है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में भी उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में गर्मी से राहत मिलने के आसार काम ही हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान दोपहर के समय बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।
उत्तर भारत में लू का प्रकोप
उत्तर प्रदेश के बांदा में हाल ही में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह इस वर्ष अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में 25 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। इसी तरह दिल्ली में भी अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी रहेंगी।
ये भी पढ़ें- राशिफल: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन, किसे करना पड़ेगा कठिनाइयों का सामना?
पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में बदलेगा मौसम
एक ओर मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है तो वहीं पूर्वोत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का अलग ही रूप देखने को मिलेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। उत्तराखंड में 23 अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी संभव है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
बिहार-झारखंड
बिहार में गर्मी और लू का असर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में तेज आंधी और गरज-चमक की संभावना भी जताई गई है। झारखंड में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन उमस लोगों को परेशान करेगी।
दक्षिण और पश्चिम भारत
दक्षिण के राज्यों जैसे केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 22 अप्रैल 2026
मेष: दिन शुभ रहेगा...