Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक बार फिर बढ़ सकती है ठंड! पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

February 13, 2026

एक बार फिर बढ़ सकती है ठंड! पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather update 13 Feb 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। कहीं ठंड की वापसी हो रही है तो कहीं गर्मी दस्तक देने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 16-17 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर भी देखने को मिल सकता है।

दिल्ली: साफ आसमान, बढ़ता प्रदूषण
राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी। बारिश की संभावना न होने से प्रदूषण स्तर में फिर इजाफा दर्ज किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश: कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल स्थिर बना हुआ है, लेकिन कई जिलों में सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, शामली, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया और मिर्जापुर में दृश्यता कम हो सकती है। वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: कुछ राशियों की किस्मत में तरक्की के योग, तो कुछ को बरतनी होगी सावधानी

 

बिहार: सामान्य मौसम, कोहरे की हल्की मार
बिहार में फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि कुछ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड और हिमाचल: 16 फरवरी से बदलेगा मिजाज
उत्तराखंड में अभी आसमान साफ है, लेकिन 16 से 18 फरवरी के बीच तेज बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में वर्षा हो सकती है, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी संभव है।

हिमाचल प्रदेश में भी 16 फरवरी के बाद मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंडी, बिलासपुर, चंबा और कुल्लू में बारिश की संभावना है। 14 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

ये भी पढ़ें- ‘बढ़ते कर्ज पर कांग्रेस मगरमच्छ के आंसू बहा रही’, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जोरदार हमला

जम्मू-कश्मीर: तापमान में गिरावट
जम्मू-कश्मीर में ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और श्रीनगर के आसपास बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। अगले 12 घंटों में हल्की वर्षा संभव है, जबकि जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान: 17 फरवरी को बारिश के संकेत
राजस्थान में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन 17 फरवरी को जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत: अलग-अलग रंग
अरुणाचल प्रदेश में 14 और 15 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। मेघालय में 13 फरवरी की सुबह घने कोहरे का अनुमान है। वहीं तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में गर्म और उमस भरे हालात बने रह सकते हैं, जिससे लोगों को दिन के समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें