Weather Update 23 Nov 2026: नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और साथ ही कई राज्यों में ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। कई राज्यों में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज देश के 19 राज्यों में बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में ठंड के साथ कोहरे का असर अब बढ़ने के आसार हैं।
दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का असर
राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में शुष्क रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- ‘नो हैंडशेक’ पर MCC ने खड़े किए हाथ! भारत-पाक खिलाड़ियों के बीच विवाद पर कही बड़ी बात
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार, पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। वाराणसी, बलिया, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ और गोंडा में बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि, यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का प्रभाव बढ़ेगा।
बिहार में कोहरा, झारखंड में हल्की बारिश के आसार
बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने यहां बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।
वहीं, झारखंड में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- CM योगी ने मां से जुड़ी यादें की साझा, बताया- संन्यास लेने के बाद जब मां से मांगी भिक्षा तो…
दक्षिण भारत में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट
दक्षिण भारत के राज्यों में आज बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। केरल में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश
पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।