Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update 27 Nov 2026: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दक्षिण में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

November 27, 2026

Weather Update 27 Nov 2026: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दक्षिण में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

Weather Update 27 Nov 2026: देशभर में आज मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत के राज्यों में घने कोहरे और गिरते तापमान का असर देखने को मिलेगा। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। दूसरी ओर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में सुबह के समय कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

दिल्ली में कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड
राजधानी दिल्ली में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके चलते कई इलाकों में दृश्यता यानी विजिबिलिटी कम हो सकती है। खासकर सुबह के वक्त सड़क पर निकलने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट जारी
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है। सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता कम रहने की आशंका है। मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आ रही है।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने लंच ब्रेक तक एक विकेट के नुक्सान पर बनाए 77 रन, गुरनूर बरार ने दिलाई सफलता

 

बिहार और झारखंड में पड़ेगा कोहरा
बिहार में फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, सुबह और रात के समय कई इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही ठंड और ठिठुरन में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

वहीं, झारखंड में भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की उम्मीद है। राज्य के कई हिस्सों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

राजस्थान के इन जिलों में छा सकता है कोहरा
राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चूरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस हो सकता है।

दक्षिण भारत में तेज बारिश और आंधी की आशंका
दक्षिण भारत के कई राज्यों में 27 नवंबर को मौसम खराब रह सकता है। आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की आशंका है। केरल में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा केरल के तट के आसपास समुद्र की स्थिति खराब रहने की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में मौसम रहेगा शुष्क, हिमाचल में कोहरे का असर
उत्तराखंड में 27 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य में बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी।

दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें