Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather update : दिल्ली में छाए रहेंगे छाए, इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किया रेड अलर्ट जारी

September 27, 2024

Weather update : दिल्ली में छाए रहेंगे छाए, इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किया रेड अलर्ट जारी

Weather update : सितंबर माह के मौसम में एक बार फिर लोगो को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों दिल्ली और पंजाब के कुछ राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी देखीं गयी है। जिससे लोगो को बाहर निकलने में अधिकतम तापमान का सामना करना पड़ रहा है। तो वही कुछ ऐसे राज्य है जहां भारी बारिश ने कहर बनकर बरस रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल

देश की राजधानी दिल्ली में कल लोगो को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। IMD के अनुमान के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी

मुंबई में कल से भारी बारिश देखने को मिली। इसके कारण जगह-जगह जलभराव एवं ट्रैफिक जाम हो गया। इसके इलावा कार्यालय से घर लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। IMD के अनुसार आज मुंबई, ठाणे, रायगढ़ एवं रत्नागिरि जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

पंजाब का मौसम हुआ सुहाना

कल चंडीगढ़ में हुई भारी बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है जिससे मौसम को ठंडगी बनी हुई है। आज सुबह का मौसम भी ठंडगी बनी हुई है।

इन राज्यों में भी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र , गुजरात, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। बता दे कि सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें