Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: हरियाणा के 4 जिलों में IMD ने किया भारी बारिश का अलर्ट, बने बाढ़ जैसे हालात

August 14, 2024

Weather Update: हरियाणा के 4 जिलों में IMD ने किया भारी बारिश का अलर्ट, बने बाढ़ जैसे हालात

Weather Update : हरियाणा में इन दिनों मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश में लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। और साथ ही तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। कुछ जिलों में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात भी बनते हुए नज़र आ रहे हैं।

हरियाणा में इन दिनों मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने लगातार चौथे दिन भी हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी में आज तेज बारिश आ सकती है। वहीं पंचकूला में 3 घंटे के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश गुरुग्राम में हुई।। इनके अलावा 8 जिले ऐसे रहे जहां, हल्की बूंदाबांदी हुई। अन्य जिलों में बारिश नहीं हुई, हालांकि बादल छाए रहे। बारिश से जहां एक तरफ तापमान में गिरावट दिखी तो दूसरी तरफ अब परेशानी बढ़ने लगी है। कुछ जिलों में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन चुके है। सड़कों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

पहाड़ों और मैदानों में बारिश होने के कारण प्रदेश में नदियों के बहाव में बढ़ोतरी हुई है। मारकंडा नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुकी है। इस कारण से कुरुक्षेत्र के आसपास बसे कई गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया हुआ है। दो दिन पहले यमुना का पानी यमुनानगर में 50 से ज़्यादा गांवों में घुस गया था। वहीं सोम नदी में पानी का बहाव कम हुआ है, लेकिन खेतों में रेत आ गई है, जिससे फसल तबाह हो गई है। मानसूनी हवाओं के चलते 16 अगस्त तक मानसून की सक्रियता अधिक रहेगी। 15 से 16 अगस्त तक राज्य में तेज बारिश हो सकती है। आप को बता दें कि अभी तक एक जून से लेकर अगस्त तक बेशक 24 प्रतिशत तक बारिश कम हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में यह आंकड़ा सामान्य से ऊपर जा सकता है। इसी के साथ आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी में आज तेज बारिश हो सकती है। वहीं पंचकूला में भी 3 घंटे के लिए हैवी रेन का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में गुरुग्राम में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। आपको बता दें कि कुछ जिलों में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात भी बन चुके है। इसी को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। आपको बता दें कि 15 से 16 अगस्त तक राज्य में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 16 अगस्त तक मानसून की सक्रियता ज़्यादा रहने वाली है। बता दें कि पहाड़ों और मैदानों में बारिश होने के कारण प्रदेश में नदियों के बहाव में बढ़ोतरी हुई है। मारकंडा नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुकी है। इस कारण से कुरुक्षेत्र के आसपास बसे कई गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें