Site icon Dainik Savera Times

Weather update : दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, IMD ने दी जानकारी, जानें कैसा रहेगा शहर में आज का मौसम

Weather update : एक बार फिर मौसम में तापमान बढ़ोतरी हो रही है जिसकी वजह से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं कुछ ऐसे राज्य है जहां भारी बारिश कहर बनकर बरस रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली में आज आसमान रहेगा साफ

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग के मुताबिक आज से यानि बुधवार को आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में आज आसमान साफ रहने वाला है और तेज धूप भी निकलेगी। वही IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। IMD के अनुसार रविवार तक यही स्थिति बनी रहेगी और तापमान भी इसी के आसपास रहने की संभावना है।

पंजाब का मौसम

पंजाब का मौसम इन दिनों एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इन दौरान तीन ज़िलों में भारी बारिश हुई है। बता दें बारिश होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिससे लोगो को लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार देश में पिछले साल की तुलना में ज़्यादा बारिश होने का अनुमान है।

बिहार में आज होगी छिटपुट वर्षा

राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ इलाको में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार उत्तर पश्चिम हवा का प्रवाह मध्य बिहार तक बने होने से आसमान साफ होने के साथ नमी में कमी आएगी।

Exit mobile version