Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather update: पंजाब में 12 जून तक heat wave का येलो अलर्ट जारी: तापमान में फिर से होगी बढ़ोत्तरी

June 9, 2024

Weather update: पंजाब में 12 जून तक heat wave का येलो अलर्ट जारी: तापमान में फिर से होगी बढ़ोत्तरी




चंडीगढ़। पंजाब में गर्मी का कहर जारी है। तापमान में मामूली गिरावट के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। कल तेज हवाओं के कारण तापमान में मामूली गिरावट आई थी।

मौसम विभाग ने कल 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था, जो पिछले 24 घंटों में 0.4 डिग्री सेल्सियस कम था, लेकिन सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आने वाले दिनों में ऐसा ही रहेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। पूर्वानुमान के अनुसार, 10 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 11 जून को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 12 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 13 जून को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके चलते मौसम विभाग ने 12 जून तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन बातों का रखें ध्यान
मौसम विभाग ने हीटवेव के चलते चेतावनी जारी करते हुए घर से बाहर निकलते समय ढीले और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। अगर जरूरत न हो तो दिन में बाहर न निकलें। छाता लेकर धूप में निकलें। घर के दरवाजे खुले रखें, ताकि हवा का आवागमन होता रहे। बार-बार पानी पीते रहें। खाने में नींबू पानी, नारियल पानी और सलाद का सेवन करते रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें