Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: गर्मी, बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी

May 31, 2024

Punjab में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: गर्मी, बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़। पंजाब में कल शाम से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। गुरुवार शाम को कुछ इलाकों में हल्की धूल भरी हवाएं चलीं। वहीं, पिछले 24 घंटों में करीब 1 डिग्री की गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद आज तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट हीटवेव को लेकर भी है और इसके साथ ही बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर भी जारी किया गया है।

राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान आज 45 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है और गर्म हवाएं चलती रहेंगी। बीच-बीच में तेज हवाएं, तूफान और बारिश भी हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। ये सारी घटनाएं एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हो रही हैं। पंजाब का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक बठिंडा के बाद गुरुवार को पंजाब का सबसे गर्म शहर फरीदकोट बताया गया है। यहां का तापमान 48.3 डिग्री दर्ज किया गया।

दूसरी ओर पंजाब के औसत तापमान की बात करें तो राज्य में अभी भी सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक तापमान है। जबकि पिछले 24 घंटे में औसत तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

जानिए प्रमुख शहरों का तापमान
अमृतसर- गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी यह तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

जालंधर- गुरुवार को न्यूनतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज यह तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

लुधियाना- कल न्यूनतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। उम्मीद है कि आज यह तापमान 45 डिग्री के आसपास रहेगा।

पटियाला- कल शहर का न्यूनतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया था। आज इसमें 1 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है और तापमान 45 डिग्री के आसपास रहेगा।

मोहाली- गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया था। आज यह तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: ‘इस बार हमारी पार्टी 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी’, एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें