Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पेन के वर्ल्ड कप जीतते ही ये एडल्ट स्टार हुई मालामाल, छाप ड़ाले 14 करोड़ रुपये; स्क्रीनशॉट किया शेयर

July 20, 2026

स्पेन के वर्ल्ड कप जीतते ही ये एडल्ट स्टार हुई मालामाल, छाप ड़ाले 14 करोड़ रुपये; स्क्रीनशॉट किया शेयर

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न सिर्फ स्पेन की टीम और उसके प्रशंसकों ने ही नहीं मनाया, बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार मिया खलीफा भी इस मुकाबले से करोड़ों रुपये की कमाई करने को लेकर चर्चा में आ गईं।

स्पेन की जीत पर लगाया था बड़ा दांव

फाइनल मुकाबले से पहले मिया खलीफा ने स्पेन की जीत पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 8.5 करोड़ रुपये) की शर्त लगाई थी। उनका अनुमान सही साबित हुआ और स्पेन के विश्व कप जीतते ही उन्हें 16.5 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 14 करोड़ रुपये) मिले। इस तरह उन्हें लगभग 5.5 लाख डॉलर (करीब 4.7 करोड़ रुपये) का मुनाफा हुआ।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mia K. (@miakhalifa)

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

मैच खत्म होने के बाद मिया खलीफा ने स्टेडियम से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों में वह स्पेन के युवा फुटबॉलर लामिन यामाल की जर्सी पहने नजर आईं। उन्होंने अपनी जीत वाली शर्त का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया और मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्हें अपनी पसंद पर पूरा भरोसा था और वह बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहीं। उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें स्पेन पर गर्व है, जबकि उनका स्पेन से कोई पारिवारिक या रक्त संबंध नहीं है। उनके इस पोस्ट पर लाखों लोगों ने लाइक और कमेंट किए।

स्पेन बना विश्व चैंपियन

न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने कई शानदार बचाव किए, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम के आखिरी क्षणों में फेरान टोरेस ने निर्णायक गोल कर स्पेन को 1-0 की यादगार जीत दिला दी। इस जीत के साथ स्पेन ने 16 साल बाद फिर से फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चैंपियन टीम को 5.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 430 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि भी मिली।

कौन हैं मिया खलीफा?

मिया खलीफा लेबनानी-अमेरिकी मीडिया पर्सनैलिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने 2014-15 के दौरान कुछ समय के लिए एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम किया था। इसके बाद उन्होंने वह क्षेत्र छोड़ दिया और अब सोशल मीडिया पर खेल, फैशन, पॉप कल्चर और समसामयिक मुद्दों से जुड़े कंटेंट साझा करती हैं। आज दुनिया भर में उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें