Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL गवर्निंग काउंसिल के 2 पदों पर चुनाव, धूमल-जमाल का फिर चुना जाना तय

August 30, 2026

IPL गवर्निंग काउंसिल के 2 पदों पर चुनाव, धूमल-जमाल का फिर चुना जाना तय

IPL Governing Council: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चुनाव अधिकारी एके जोती ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के दो पदों के लिए चुनाव की सूचना दी है। बीसीसीआई संविधान के नियम 28 के तहत जीसी के सदस्यों के दो पदों के लिए चुनाव का नोटिस जारी किया है। 18 सितंबर को होने वाली बीसीसीआई की सालाना आम बैठक में चुनाव होंगे।

BCCI संविधान के नियम 28 के मुताबिक आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में आम सभा से चार सदस्य होंगे। इनमें दो का चुनाव एजीएम में होगा। अभी चुने गए सदस्य हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल और मिजोरम के सदस्य खैरुल जमाल मजूमदार हैं। इन दोनों का फिर से निर्विरोध चुना जाना तय है। दोनों को 9 या 10 सितंबर को नॉमिनेशन फाइल करना है। उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट 12 सितंबर को जारी होगी।

ये भी पढ़ें- हापुड़: रिश्ता टूटने से नाराज युवक ने पूर्व मंगेतर और उसकी बहन पर फेंका तेजाब

 

काउंसिल में कुल 7 सदस्य
IPL को संचालित करने वाली इस मुख्य काउंसिल में कुल 7 सदस्य होते हैं। इनमें बीसीसीआई आम सभा से 4 प्रतिनिधि होते हैं, जिनमें वर्तमान में चुने जाने वाले 2 सदस्य (धूमल और मजूमदार) शामिल हैं। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और कोषाध्यक्ष रघुराम भट इसके पदेन सदस्य हैं। बची हुई 3 सीटों पर बीसीसीआई के सीईओ, इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि और भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक द्वारा नामित एक सदस्य बैठते हैं।

चुनाव होने की उम्मीद कम
नोटिफिकेशन सिर्फ आईपीएल जीसी मेंबर के चुनाव के लिए है। किसी और पोस्ट के लिए किसी सरप्राइज चुनाव होने की उम्मीद कम है। मौजूदा ऑफिस-बेयरर के बने रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- मन की बात में पीएम मोदी ने एवोकाडो की खेती का किया जिक्र, कहा – किसानों की बढ़ती कमाई का नया तरीका

 

इलेक्टोरल ऑफिसर ने बीसीसीआई के पूर्ण सदस्यों को भी अपने-अपने प्रतिनिधियों को चुनावों के लिए इलेक्टोरल रोल में शामिल करने के लिए आवेदन जमा करने का निमंत्रण दिया है। एजीएम में शामिल होने वाले स्टेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि, जाहिर है, इलेक्टोरल रोल बनाएंगे।

अंतिम मतदाता सूची 8 सितंबर को होगी जारी
स्टेट एसोसिएशन को एजीएम के लिए अपने प्रतिनिधि नॉमिनेट करने के लिए आवेदन जमा करने के लिए बता दिया गया है। नामांकनों पर आपत्तियों की जांच के बाद 8 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 9-10 सितंबर को दोनों पदों के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आधिकारिक नामांकन पत्र दाखिल करने होंगे। 12 सितंबर को नामांकनों की जांच के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और 18 सितंबर को आवश्यक होने पर मतदान और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें