
गौरतलब है कि यह पुल बाग डुमेहर पंचायत में बनने वाला एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतिक्षित पुल है जिसका शिलान्यास भी शिक्षा मंत्री द्वारा 15 फरवरी 2023 को किया गया था। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 4 वर्षों के कार्यकाल के दौरान जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र चहूंमुखी विकास के क्षेत्र में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरा है जहाँ पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, नागरिक सुरक्षा और पेयजल जैसी अन्य मूलभूत सुविधाओं में आशातीत और अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

रोहित ठाकुर ने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क और भवन निर्माण पर वर्त्तमान में 850 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं जिसके तहत 30 अलग-अलग भवन जनता को समर्पित किए गये हैं और आने वाले एक वर्ष के दौरान 20 अन्य निर्माणाधीन भवन भी जनता को समर्पित किये जाएंगे। इसके साथ ही 5 पुलों का निर्माण भी हुआ है और 4 अन्य पुल इस समय निर्माणाधीन है और शीघ्र ही उनको भी जनता को समर्पित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त हिमाचल में सबसे अधिक 205 नई सड़कों का निर्माण इसी विधानसभा क्षेत्र में किया गया और सफलतपूर्वक पासिंग की गई जोकि अपने आप में एक कीर्तिमान होगा। इसके अतिरिक्त भी नई सड़कों का निर्माण निरंतर जारी है।
रोहित ठाकुर ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी वर्तमान सरकार ने नए आयाम स्थापित किए हैं और कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्राप्त होना एक बढ़ी उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्र में भी उपलब्ध हो सकेगी। इस विद्यालय के निर्माण हेतू 45 करोड़ रूपये की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। *5.36 करोड़ से निर्माणाधीन बीडीओ कोटखाई के निर्माणाधीन भवन का किया निरिक्षण* इस दौरान रोहित ठाकुर ने विकास खंड अधिकारी कोटखाई के निर्माणाधीन भवन का निरिक्षण भी किया। 5 करोड़ 36 लाख की राशि से बनने वाला यह भवन कोटखाई की जनता के लिए एक बड़ी सौगात होगा।
इसके बनने से विकास खंड कोटखाई कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को सुविधा होगी और विकास कार्यों को अधिक गति मिलेगी। पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह कार्य एक मील का पत्थर साबित होगा। यह एक पांच मंज़िला भवन होगा जिसमें खंड विकास अधिकारी के कार्यालय एवं आवास के अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए नई तकनीक से युक्त कमरों का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन के प्रथम तल पर एक पुस्तकालय का निर्माण भी किया जा रहा है जिससे पंचायती राज से जुड़े प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों सहित जन सामान्य को भी लाभ होगा।
इस भवन में लिफ्ट का निर्माण भी किया जा रहा है और हिमाचल में यह एक पहला भवन है जिसमें लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके साथ भवन में कैंटीन का भी प्रावधान रखा गया है। इस भवन की सबसे ऊपरी मंज़िल में पंचायत समिति हॉल का निर्माण भी किया जाना है जिसमें समय-समय पर महत्वपूर्ण बैठको का आयोजन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सितम्बर 2027 तक इस कार्य को पूरा करके इसे जनता को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में विकास खंड विकास अधिकारी कोटखाई का कार्यालय एक अलग उदहारण प्रस्तुत करेगा।
इस अवसर पर एसडीएम कोटखाई डॉ मनु वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, बढ़ाल वार्ड से जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी मांजटा, सरस्वती नगर से जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, ग्राम पंचायत बाग डूमेहर से उप प्रधान विकास ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुमान सिंह, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव तुषार सतान सहित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...