पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष Kultar Singh Sandhwan ने चौधरी संतोख सिंह के निधन पर किया गहरा दुख व्यक्त

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी संतोख सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि चौधरी संतोख सिंह ने जीवन भर समाज के दबे-कुचले लोगों की बेहतरी के लिए अथक प्रयास किया और संसदीय लोकतंत्र में अपनी प्रभावी भूमिका.

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी संतोख सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि चौधरी संतोख सिंह ने जीवन भर समाज के दबे-कुचले लोगों की बेहतरी के लिए अथक प्रयास किया और संसदीय लोकतंत्र में अपनी प्रभावी भूमिका निभाई. शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संधवां ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

- विज्ञापन -

Latest News