चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने आज संगाठत्मक नियुक्ति करते हुए पंजाब के 9 बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें अमनजोत कौर रामूवालिया का नाम भी शामिल है। उन्हें विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। उनके अलावा उत्तराखंड के मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय, पंजाब के एस गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया के नाम भी शामिल हैं। वहीं, पूर्व कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल को राष्ट्रिय प्रवक्ता बनाया गया है।
राष्ट्रीय कार्यसमिति में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रदेव सिंह को सदस्य बनाया गया है।

मेष: दिन शुभ रहेगा...