Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

विभिन्न देशों के नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने च्यांग जेमिन के निधन पर शोक जताया

December 3, 2022

विभिन्न देशों के नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने च्यांग जेमिन के निधन पर शोक जताया

कई देशों के नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को शोक सदेश भेजने या अन्य तरीके से कामरेड च्यांग जेमिन के निधन पर शोक जताया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि च्यांग जेमिन ने चीन का आर्थिक व व्यापारिक विकास बढ़ाने और अंर्राष्ट्रीय स्थान उन्नत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। च्यांग जेमिन रूस के पुराने दोस्त थे, जिन्होंने रूस-चीन संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में अहम योगदान दिया था।

लाओस की जन क्रांतिकारी पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव, राष्ट्रपति थोंग्लौन सिसोलिथ ने कहा कि च्यांग जेमिन ने चीनी विशेषता वाले समाजवाद के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। च्यांग जेमिन लाओस की पार्टी और जनता के घनिष्ठ दोस्त थे, जिन्होंने लाओस-चीन संबंधों के विकास में नेतृत्वकाली भूमिका निभाई थी।

क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रथम सचिव, राष्ट्रपति डियाज कैनेल ने कहा कि च्यांग जेमिन प्रतिष्ठित राजनेता और कम्युनिस्ट नेता ही नहीं, क्यूबा के घनिष्ठ दोस्त भी थे। क्यूबा उनके निधन पर गहरा शोक जताता है।

इसके अलावा, ब्रुनेई, सिंगापुर, मालदीव, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान, बेलारूस और फिलिस्तीन के नेताओं ने भी कामरेड च्यांग जेमिन के निधन पर शोक जताया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें